फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

राष्ट्रीय एजुकेशन दिवस पर सरकारी डिग्री कॉलेज डुंगी मे कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
education
राष्ट्रीय एजुकेशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करती वक्ता। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। सरकारी डिग्री कॉलेज डुंगी में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय एजुकेशन दिवस मनाया गया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत मौलाना अबुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। ताहिर अमीन खान अंग्रेजी विभाग के प्रमुख और अन्य संकाय सदस्य ने कलाम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपना भसीन ने स्किल अवेयरनेस एंड एंपावरमेंट विषय पर व्याख्यान दिया और अपने कौशल को पहचानने, आत्मविश्वास बनाने और व्यक्तिगत रोजगार बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्पीकर ने सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं पर भी बात की। जैसे पीएम कौशल विकास योजना, शिल्पकार प्रशिक्षण योजना, कौशल विकास पहल योजना, एकीकृत कौशल विकास योजना, उड़ान हेमायत योजना, चाहो और सीखो योजना। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद की देखरेख में हुआ। डॉ. शमीम ने शिक्षा विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सेवाओं के लिए मौलाना आजाद के योगदान के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का समापन युवाओं में कौशल विकास और आधुनिक युग में इसके महत्व पर प्रकाश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed