{"_id":"5faaf2028ebc3e3b4b41a3c0","slug":"education-rajouri-news-jmu222609924","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में अकाउंट असिस्टेंट पंचायत की लिखित परीक्षा में 10943 प्रत्याशीयों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में अकाउंट असिस्टेंट पंचायत की लिखित परीक्षा में 10943 प्रत्याशीयों ने लिया भाग
विज्ञापन
अकाउंट असिस्टेंट पंचायत की लिखित परीक्षा देने परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े विद्यार्थी व उनको स्क
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। लेखा सहायक पंचायत की लिखित परीक्षा के लिए राजोरी में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों में 9619 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी एवं असिस्टेंट कमिश्नर राजस्व अशरफ चौधरी के अनुसार जिले में 128 पदों के लिए 10943 युवाओं ने आवेदन पत्र भरे थे। इनके लिए राजोरी में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जहां नियमानुसार परीक्षा ली गई। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हर परीक्षा केंद्र में एसओपी का पूरा पालन किया गया और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रत्याशियों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्र में भी सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। प्रत्याशियों को उचित दूरी बनाकर बिठाया गया। इतना ही नहीं हर परीक्षा केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। परीक्षा केंद्र के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला।
--------------------------
यातायात पुलिस की बदइंतजामी
प्रत्याशियों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। लेखा सहायक पंचायत की परीक्षा के दौरान जहां एक तरफ प्रशासन ने अच्छे बंदोबस्त किए वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस की बदइंतजामी के चलते परीक्षार्थियाें को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। राजोरी की बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय और ठंडी कसी स्थित एचईएम डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने के चलते जहां परीक्षार्थी समय पर केंद्र में नहीं पहुंच पाए। वहीं परीक्षा के बाद उन्हें वापस घर जाने में भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि उक्त दोनों परीक्षा केंद्रों में यातायात पुलिस का कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आया और पुलिस को ही जाम हटाकर परीक्षार्थियों के वाहनों व यात्री वाहनों को निकालना पड़ा। सुबह व दोपहर करीब 2 घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते प्रत्याशियों के साथ-साथ आम जनता को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। प्रत्याशियों ने प्रशासन व पुलिस के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि पुलिस से संपर्क कर सही बंदोबस्त किए होते तो बस समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच जाती। उन्हें वापस घर जाने में भी दिक्कतों का सामना नहीं करन पड़ता।