फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

सरकारी स्कूल भवन की खस्ता हालत पर लोगों में रोष

विज्ञापन
education
सरकारी स्कूल भवन की खस्ता हालत
राजोरी। जिले में सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत करने और नए भवन बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये के फंड्स जारी करने का दावा करती है। जबकि जमीनी स्तर पर सरकारी स्कूल भवनों की हालत काफी खस्ता है। इनमें बच्चों के लिए बैठ कर शिक्षा ग्रहण करना तो दूर, वहां पशुओं का बैठा पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक सरकारी स्कूल राजोरी शिक्षा जोन के तहत पढ़ने वाले अंदरुठ इलाके में है। जहां सरकारी मिडिल स्कूल के भवन की हालत इतनी खस्ता है कि वहां बच्चों का बैठकर पढ़ाई कर पाना बिल्कुल असंभव है। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई वर्ष पहले से बनाया गया यह भवन मरम्मत मांगता है , लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। स्कूल भवन की छत पर न तो चादरें हैं और दीवारें भी टूट रही हैं। कभी भी आंधी या बारिश से स्कूल भवन ढह सकता है। अभिभावकों ने कहा कि यदि सरकार अब स्कूल खोलने का निर्णय लेती है तो ऐसे हालात में वो लोग अपने बच्चों को खस्ताहाल स्कूल भवन में पढ़ने के लिए कैसे भेज सकते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल खोलने से पहले भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो वह लोग प्रदर्शन करेंगे और बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed