{"_id":"831636ee2563cd4024f6eebca1c007a9","slug":"drivers-and-co-drivers-of-the-health-checked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों और सह चालकों का स्वास्थ्य जांचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों और सह चालकों का स्वास्थ्य जांचा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के मुख्य बस अड्डे पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में कई चालकों और सह चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम हितेश गुप्ता ने कहा कि समाज में चालकों की अहम भूमिका है। मार्ग में जहां स्कूल हो, वहां गाड़ी खड़ी न करें। एआरटीओ शम्मी शर्मा ने कहा कि चालक यातायात नियमों का पालन करें।
80 फीसदी सड़क हादसे चालकों की लापरवाही से ही होते हैं। वाहन चलाते समय शराब, मोबाइल का प्रयोग न करें। एक चालक की सूझबूझ से कई जानें बचाई जा सकती हैं।
ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. शमीम चौधरी ने कहा कि स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। मास्क का प्रयोग करें। शिविर में थाना प्रभारी कुलदीप राज, रोहित कोहली, बाबू राम चौधरी, बिंदु चौधरी, एडवोकेट विनय कुमार, राजीव दत्ता आदि मौजूद थे।