फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Drinking water problem

पानी की किल्लत को लेकर सड़क जाम करके किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Drinking water problem
राजोरी। बढ़ती गर्मी के साथ राजोरी के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। राजोेरी के बुद्धल क्षेत्र के लोगों ने अपनी परेशानी को लेकर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुद्धल के वार्ड 5 के लोगों ने महिलाओं और बच्चों को लेकर राजोरी-सूंगड़ी मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें हफ्तों बिना पानी के गुजारा करना पड़ता है। कई बार दो-दो हफ्ते घरों में पानी की सप्लाई नहीं होती। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर ठोकरें खानी पड़ रही हैं। आलम यह है कि लोगों के घरों में शौचालय तक जाने के लिए पानी नहीं है। इस कारण महिलाओं और युवतियों को कड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से बहाल नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर अब्दुल रशीद से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मोटर में खराबी के कारण सप्लाई प्रभावित रही है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed