फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   drinking water problem

पेयजल किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
drinking water problem
राजोेरी। कोटरंका के फलनी गांव में एक माह से जलापूर्ति ठप है। लोगों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग की तरफ से इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस मामले को लेकर बुधवार को लोगों ने जल शक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक माह से पानी न आने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें जलापूर्ति बंद होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग व प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की गई। लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने प्रशासन व विभाग से गुहार लगाई कि तत्काल जलापूर्ति बहाल की जाए। नहीं तो सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed