{"_id":"1d4f3a8f77a676c547d17aa50bc2ed59","slug":"do-not-mess-sworn-to-disperse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'न तो खुद गंदगी फैलाएंगे न ही फैलाने देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'न तो खुद गंदगी फैलाएंगे न ही फैलाने देंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने रविवार को जलास क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ मिल कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के बाजारों, गलियों, लोगों के घरों के आसपास और मुख्य सड़क किनारे बिखरे पड़े कचरे को साफ किया गया।
विज्ञापन
कृष्णाघाटी ब्रिगेड के तहत भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की नंगीटेकरी बटालियन ने गांव जलास में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। उद्घाटन नंगी टेकरी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
अभियान में भाग लेने वालों ने इस बात की शपथ भी ली की न तो हम खुद गांव में कहीं गंदगी फैलाएंगे और न ही किसी को गंदगी फैलाने देंगे।
साथ ही हम लोग आसपास के ग्रामीणों को भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर सेना के कमांडिग अधिकारी ने कहा कि वह स्वच्छता अभियान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन