फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Disabled landed right on the road

हक के लिए सड़क पर उतरे विकलांग

Thu, 04 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 04 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Disabled landed right on the road

विश्व विकलांग दिवस पर बुधवार को विकलांगों ने अपने हक के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। आल जम्मू और कश्मीर विकलांग कल्याण संगठन जिला राजोरी के सीनियर उप प्रधान विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में काफी संख्या में विकलांग टाउन हाल नौशेरा में एकत्र हुए।

विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एससी-एसटी की तरह ही विकलांगों का भी बोर्ड गठित किया जाए, जिससे उनकी समस्याएं हल हो सके। बैठक के बाद विकलांगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रैली के रूप में विकलांगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विकलांगों का मासिक पेंशन चार सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा नौकरियों में आरक्षण कोटा तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी किया जाए, हर वाहन के किराए में पचास फीसदी की छूट दी जाए, बनावटी अंगों का शिविर लगाया जाए। विकलांगों ने कहा कि उन्हें अब सहानुभूति नहीं बल्कि अपना हक चाहिए।


सरकार को चाहिए कि विकलांगों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करे, जिससे वह भी अपना कोई छोटा व्यापार कर अपने परिवार का जीवन-यापन कर सके। इस मौके पर एसडीएम ने विकलांग संगठन को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान एसडीपीओ सरगुन शुक्ला भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed