फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Diet chart waive expressed outrage

डीसी ने अस्पताल प्रशासन को लताड़ा

Fri, 13 Mar 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 13 Mar 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
Diet chart waive expressed outrage

डीसी दिप्ती उप्पल ने वीरवार को जिला अस्पताल का औचक दौरा किया। उन्होंने महिलाओं व नवजात शिशु वार्ड का दौरा किया।

विज्ञापन


तो पाया कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले लाभ की किसी भी महिला को कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाले आहार का भी वार्ड में कोई चार्ट नहीं लगाया गया है।

इस पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह प्रसव के बाद डाक्टरों द्वारा निर्धारित पौष्टिक आहार का चार्ट लगवाएं व सभी महिलाओं को आहार अस्पताल कैंटीन से नि: शुल्क प्रदान करवाएं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टोर रूम का दौरा करने पर पाया कि वहां कई एक्सपायरी दवाओं को भी रखा गया है। इस लापरवाही पर डीसी ने निर्देश जारी किए कि एक्सपायरी दवाओं को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीसी ने चिकित्सा अधीक्षक को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए कालेज, विश्वविद्यालय और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed