{"_id":"3b223404c23aeac1cb1bc4b4a13d664e","slug":"demonstration-against-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डन्नीधार क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क चौड़ी करने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कड़ा रोष जताया। जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा राजोरी बीजीएसबी विवि मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया था। लोगों ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से उनके मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विभाग उनके मकानों से करीब 10 फीट दूर तक ही सड़क बनाए। इस अवसर पर भाजपा नेता वरुण चंदन ने विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग द्वारा सड़क चौड़ी करने का कार्य तो शुरू किया गया है, लेकिन इससे हमारे घरों को खतरा बन गया है। विभाग द्वारा सड़क चौड़ी करने के लिए की जा रही कटाई हमारे घरों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
यदि कटाई को रोका नहीं जाता तो हमारे घरों को बहुत नुकसान होने की आशंका है। वहीं लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने कटाई हमारे घरों से करीब 10 फीट दूर तक नहीं की तो लोग फिर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन