{"_id":"52ceaba83aef5181cbbbb4b184c9a49d","slug":"demonstration-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाक सेना द्वारा क ी जाने वाली गोलाबारी में आम लोगों को भारी नुक सान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन केंद्र सरकार खामोश बनी हुई है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी को नियंत्रण रेखा पर बसने वालों और आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
वह केवल झूठे नारे देते हैं। अच्छे दिन आ रहे हैं क्या यही अच्छे दिन हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रधान नरेश ढीगरा और पालीटेक्निक कालेज प्रधान नरेन्द्र भार्गव की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, अजय मस्त, मोहम्मद अशिक और रमीज आदि थे।
विज्ञापन