{"_id":"568831ccef262c0a2e73a0fb49e6b99c","slug":"deadbody-found-after-16-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे बाद मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे बाद मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी शहर के दलोगड़ा क्षेत्र में शनिवार की देर शाम को नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार की सुबह करीब आठ बजे कड़ी मशक्कत के बाद सेना व स्थानीय लोगों ने शव को नदी से निकालने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
शहर के सरानू क्षेत्र का निवासी युवक दलबीर कुमार देर शाम करीब छह बजे स्थानीय नदी में नहाने गया था। नहाते समय संतुलन खो बैठने से वह नदी में डूब गया था। शनिवार की शाम को हुई तेज बारिश के चलते नदी में जलस्तर बढ़ने से शव को निकालने में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
देर रात करीब 11 बजे तक स्थानीय युवक अपने स्तर पर नदी से शव निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार सुबह अधिकारी सहित सैन्य तैराक घटनास्थल पर पहुंचे व शव को निकालने का कार्य शुरू किया। सुबह बारिश रुकने से जलस्तर कम हुआ तो करीब आठ बजे शव को नदी से निकाला गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
दलबीर दिल्ली के प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। कुछ दिन पहले ही वह परिवार से मिलने घर आया था। अपने बेटे की अचानक दर्दनाक मौत से जहां एक तरफ परिवार शोक में डूब गया है, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। रविवार की शाम पांच बजे नम आंखों से युवक के शव को उसके पिता ने मुखाग्नि दी। लोगों ने नम आंखों से अंतिम यात्रा में भाग लिया।