फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Dead

संशोधित ख़बर, ख़बर नंबर दो का संशोधन गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

विज्ञापन
Dead
राजोरी। जिले के दरहाल पुलिस थाने के अंतर्गत ठंडा गांव में एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम में पता चला है कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। इस घटना से लड़की पक्ष बहुत दुखी है और उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए मौत का इल्जाम ससुर, पति समेत चार ससुराली जनों पर लगाया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला सोबिया कोसर रविवार को काफी समय तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई। पति ने अंदर जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ी थी। उसे तत्काल दरहाल के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी में रेफर किया गया। लेकिन, जीएमसी में उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है। वहीं महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि करीब छह महीने पहले उनकी बेटी का विवाह सज्जाद अहमद के साथ हुआ था। शादी के बाद शुरूआत से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ मार पीट करते और उसे परेशान करते रहते थे। पति ने भी कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इन दिनों उनकी बेटी गर्भवती थी। उसके पति ने ही अन्य लोगों के साथ मिल कर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

मायके वालों ने पुलिस से न्याय मांगते हुए कहा कि बिना समय गंवाए ससुराल वालों को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने मायके वालों की लिखित शिकायत पर महिला के पति सज्जाद अहमद, ससुर तालिब हुसैन, जेठानी नोशिया कोसर और ननद जानित बेगम के खिलाफ दहेज के लिए मजबूर कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed