फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   damage road problem in poonch

धार्मिक स्थल मार्ग की खस्ता हालत

Wed, 03 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
damage road problem in poonch
जिले की सुरनकोट तहसील में स्थित धार्मिक स्थल बैराम गल्ला मंदिर के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते की खस्ता हालत से मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस मामले में रोष प्रकट करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने जिला प्रशासन एंव राज्य सरकार से एेतिहासिक स्थल तक पक्की सड़क बनवाने की मांग करते हुए इस बात पर रोष जताया है कि ऐतिहासिक धर्म स्थल होने और पर्यटन स्थल नूरी छम्ब के निकट होने के बाद भी बरसों बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र की तरफ किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया है और न ही कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों सौरभ शर्मा, हरिस्वरूप और निशू गुप्ता ने कहा कि हमें इस बात का बहुत दुख है कि बैराम गल्ला जैसे ऐतिहासिक धर्म स्थल तक पहुंचने के लिए आज भी भक्तों को कच्चे, पथरीले और उबड़ खाबड़ मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके चलते इस मंदिर में आने वाले भक्तों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि वह इस ऐतिहासिक एंव पर्यटन स्थल मुगल रोड पर स्थित बैराम गल्ला गांव से मंदिर तक के करीब एक किलो मीटर लम्बे कच्चे मार्ग के स्थान पर पक् की सड़क का निर्माण करवाए।


अगर ऐसा न किया गया तो भविष्य में आंदोलन एवं संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे। पांचाल पहाड़ी श्रंखला की तलहटी में स्थित बैराम गल्ला मंदिर गिरी साधुओं का सदियों पुराना आश्रम एंव शिवालय मंदिर है। मंदिर में दिल्ली, हरियाण, राजस्थान और बंगाल से भक्त आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed