फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   culture

महांशिवरात्री पर शिवालयों में उमडी भीड लोगों को लंबी कतारें लगाकर पूजा के लिए करना पडा इंतजार

विज्ञापन
culture
सुंदरबनी में मंदिर जाते श्रद्धालु। - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसमें लोगों को महाशिवरात्रि पर की जाने वाली विशेष पूजा अर्चना के लिए शिवालयों के बाहर लंबी-लंबी कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। शिवकाशी आश्रम, शिवपुरी आश्रम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना करके भागवान शिव के मंदिरों में पहुंच जल चढ़ाया।
विज्ञापन

सुंदरबनी में महाशिवरात्रि पर सबसे बड़ा कार्यक्रम प्राचीन शिव मंदिर गंदेह में आयोजित हुआ। यहां पर महंत रामसेवक दास की देखरेख में हजारों लोग सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए और दिन भर लंबी कतार में खड़े होकर विशेष पूजा अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर के पास लोगों ने भंडारों के साथ-साथ प्रसाद की बंदोबस्त किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिन भक्तों ने व्रत रखे उन्हें व्रत वाला प्रसाद दिया गया। प्राचीन शिव मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त कर रखे।
विज्ञापन

----------------
राजोरी। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। शहर के प्राचीन शिव मंदिर, जवाहर नगर में शिवभक्तों की सुबह पांच बजे ही भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। इस मौके पर मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नौशेरा में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
लंबी लाइन में खड़े होकर भक्तों ने महादेव शिवशंकर के दर्शन किए
नौशेरा। महाशिवरात्रि पर्व नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम व हर्षोलास से मनाया गया। शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने पूजा अर्चना कर जगह-जगह लंगर लगाया।

शिव शंकर सेवा समिति की तरफ से भंडारा लगाया। समिति के शक्ति रैना, नीरज कुमार, बबल चौधरी, ऋषि भारती, सुरेश रैना, राकेश शर्मा, सुरेश रैना आदि मौजूद रहे। ऐतिहासिक शिवदवाला मंदिर, शिव मंदिर शिव नगर, चौकी हंडन, सेरी, कलसियां, गड़ी माता मंदिर, लंबेडी आश्रम में श्री श्री 1008 परममुंकद चैतन्य बाल ब्रह्चारी महाराज की देखरेख श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed