फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

ग्रेनेड हमले में मारे गए रंजीत की बेटी को राजस्व विभाग में मिली नौकरी

विज्ञापन
cultural
स्व. रंजीत सिंह की बेटी को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपते उपायुक्त। - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी । श्रीनगर के बारामुला में शराब की दुकान पर कार्यरत रंजीत सिंह की 18 मई को ग्रेनेड हमले में मौत हो गई। उनकी बेटी शिवानी को बुधवार को उपायुक्त विकास कुंडल ने राजस्व विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। ग्रेनेड हमले में मारे जाने के बाद 19 मई को सुंदरबनी तथा इसके आसपास के लोगों ने रंजीत सिंह के शव को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर रखकर सरकार से पीड़ित परिवार के लिए सहायता राशि तथा एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे उपायुक्त ने पांच लाख रुपये की सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया था। उपायुक्त की तरफ से सहायता राशि दूसरे दिन ही परिवार को दे दी गई थी, लेकिन नौकरी देने की प्रक्रिया को पूरी करने में आठ दिन का समय लगा। बुधवार को उपायुक्त ने रंजीत सिंह के घर पहुंचकर उनकी बेटी शिवानी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर शिवानी ने कहा कि उनके पिता का साया उनके ऊपर से उठ जाने के बाद ऐसा अहसास होने लगा कि अब उनके लिए कोई सहारा नहीं है। सरकार ने उनकी पूरी सहायता करते हुए इंसाफ किया है। दस दिन के अंदर ही उन्हें नौकरी तथा आर्थिक सहायता दी है। इतना ही नहीं जिन आतंकियों ने उनके पापा की ग्रेनेड फेंककर हत्या की, उन्हें भी पकड़कर जेल में डाल दिया गया है। शिवानी ने कहा कि उन्हें अब उम्मीद है उनके पापा के कातिलों को भी कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed