{"_id":"6245fc61f1fb8f1e064fec80","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2568156179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर मंदिरों की सजावट का काम चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर मंदिरों की सजावट का काम चालू
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में पवित्र नवरात्र को लेकर तैयारियाें का जोर चल रह है। माता के मंदिरों की सजावट के साथ साफ-सफाई के काम में तेजी आई है। लोग छह माह बाद आने वाले नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना व माता की आराधना के लिए अपने घरों में भी अच्छी सजावट करते हैं, ताकि नवरात्र को दौरान उपवास रखकर माता की पूजा की जा सके।
उपजिला सुंदरबनी में दो वर्षों तक कोरोना पाबंदियों के कारण नवरात्र में कोई खास कार्यक्रम नहीं हुए, लेकिन इस बार सुंदरबनी में माता के मंदिरों को पूजा-अर्चना के लिए अच्छी तरह से सजाया जा रहा है। ताकि सभी लोगों को पूजा-अर्चना के लिए अच्छी व्यवस्था मिल सके। सुंदरबनी नगर में यहां सुश्री 1008 महामंडलेश्वर माता सुनिता नंद जी गिरी संस्थान पर नवरात्रों के दौरान जय मां अंबे, जय जगदंबे के अखंड पाठ का आयोजन होगा और रामनवमी के दिन कंजक पूजन के साथ नवरात्रों का समापन होगा।
जिसके लिए विद्वान पंडित विष्णु दत्त जी के नेतृत्व में सभी तैयारियों को अंतिक रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार उपजिला सुंदरबनी के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी माता के मंदिरों को पूजा अर्चना के लिए सजाया जा रहा है। वहीं उपजिला प्रशासन सुंदरबनी की तरफ से भी पवित्र नवरात्रों तथा रमजान माह के शुरू होने के उपलक्ष्य में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर लोगों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को देने के निर्देश जारी किए हैं। एडीसी सुंदरबनी विनोध कुमार बहनाल ने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि लोगों को त्यौहारों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।