{"_id":"620a9c4da4d3a310297d2d55","slug":"cultural-rajouri-news-jmu253840311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर जवाहर नगर स्थित बजरंग दल अखाड़े में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
भारत माता की जय के जयकारों, शहीदों का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाने के साथ युवाओं ने शहीदों को याद किया। इस अवसर पर पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी शहादत को याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पाश्चात्य देश वेलेंटाइन-डे मनाया जा रहा है, लेकिन भारत ने इसी दिन अपने वीर सपूतों को खोया है। इसलिए हमने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।
याद रहे कि तीन साल पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की एक बस से जैश के आतंकियों ने शक्तिशाली विस्फोटक से लदी कार भिड़ा दी थी। धमाके में 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि यह हमला जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के सफाए में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद भारत ने पीओके में घुसकर एयर स्ट्राइक की और पाक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया।