{"_id":"6202c5767a08f66d8a27db73","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2534475198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी की तरह रहकर आपसी भाईचारा कायम रखो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खी की तरह रहकर आपसी भाईचारा कायम रखो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। श्री गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को श्री श्री 1008 स्वामी गुरदीप गिरी महाराज पठानकोट वालों की देखरेख में बरेरी गुरु रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो ढोल नगाड़े, बैंड बाजों की धुन पर भजन कीर्तन करते हुए बरेरी से मुख्य बस अड्डे का चक्कर काटकर, मुख्य चौक से होती हुई सैन्य मैदान में पहुंची। जहां हजारों की संख्या में भीड़ शामिल रही।
ट्रेक्टर, टाटा मोबाइल वाहनों को सजाकर उनमें गुरु रविदास के चित्र लगाए गये। अपनी वाणी से सत्संग करते हुए श्री श्री 1008 स्वामी गुरदीप गिरी ने कहा कि एक मधुमक्खी की तरह रहकर आपसी भाईचारा कायम रखो। विदेशी ताकतों को हावी न होने दें। धर्म परिवर्तन न करें, नशा माफिया से बच्चों को दूर रखकर अच्छी शिक्षा दें। ताकि वह अच्छी राह पर चलें। स्वामी जी ने कहा कि एक ओर शराब के ठेके खुले हैं और बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैलियां हो रही हैं, लेकिन बच्चों के स्कूल बंद करके उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा के बिना बच्चों का भविष्य उज्जवल कैसे होगा।
मौके पर एडीसी सुखदेव सिह सम्याल, एसएसपी मोहम्मद असलम, एएसपी अमित वर्मा, तहसीलदार राजू समयाल, थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया समेत गुरु रविदास सभा सदस्यों व हजारों की संख्या में नौशेरा, सुंदरबनी, कालाकोट, झांगड, नोनियाल, बरेरी, मानपूर, भजनोवा, राजल, हंजाना, नारीया आदि से शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस व यातायात विभाग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल व सनातन धर्म सभा द्वारा शोभायात्रा पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर, फूल बरसा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह स्टाल लगाए कर प्रसाद बांटा गया।