फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

नुकड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

विज्ञापन
cultural
राजोरी। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने जिला सूचना केंद्र के सहयोग से पीर पंजाल के थिएटर ग्रुप रंगमंच की मदद से नुक्कड़ नाटक कराया। जो शहर के पीर कांजू इलाके में कोविड उपयुक्त व्यवहार पर आधारित रहा।
विज्ञापन

कलाकारों ने शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने, हाथ धोने और टीकाकरण पर जोर दिया। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने के मकसद से नुक्कड़ नाटक किया गया। कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी को देखते हुए कलाकारों ने लोगों को कोविड-19 के खिलाफ जागरूक करने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है है। पिछले काफ़ी समय से रंग मंच थिएटर ग्रुप जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों को कोविड के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। प्रशासन की तरफ से जारी एसओपी का पालन करने की हिदायत दे रही है। नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जहां कोविड-19 की दूसरी लहर की जानकारी दी, वहीं हैंडवाश, सैनिटाइजर, साबुन, दस्ताने और मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। लोगों को इस महामारी के संपर्क में आने से बचने के लिए शारीरिक दूरी और भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाने, प्रशासन द्वारा लागू नियमों का पालन करने को कहा, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

रंग मंच ग्रुप के निदेशक विशाल पहाड़ी ने बताया कि उनके कलाकार लोगों को जागरूक करने मे दीन रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed