{"_id":"613cfa918ebc3e1e655bf7aa","slug":"cultural-rajouri-news-jmu243441718","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन को उनके पैतृक गांव धार पहलानी में सुपुर्द-ए- ख़ाक कर दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन को उनके पैतृक गांव धार पहलानी में सुपुर्द-ए- ख़ाक कर दिया गया
बिहार मे शहीद हुए राजोरी के एसएसबी के जवान को गार्ड आफ आनर देते जवान।
Link Copied
राजोरी। एसएसबी 65वीं बटालियन में तैनात हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन, जिनका कुछ दिन पहले बिहार में निधन हो गया, को उनके पैतृक गांव धार फलनी में शनिवार को नम आंखों से सुपुर्द-ए -खाक कर दिया गया है। इससे पहले हवलदार के जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें पीडीपी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूक इंकलाबी समेत राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन बिहार में एसएसबी की 65वीं बटालियन में तैनात थे जहां कुछ दिन पहले बाढ़ के कारण उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को उनके निधन पर पूरे इलाके में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया गया। एसएसबी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फारूक इंकलाबी ने कहा कि दिवंगत एक अच्छे और बहादुर युवक थे और देश के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने मिलनसार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।