राजोरी। एसएसबी 65वीं बटालियन में तैनात हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन, जिनका कुछ दिन पहले बिहार में निधन हो गया, को उनके पैतृक गांव धार फलनी में शनिवार को नम आंखों से सुपुर्द-ए -खाक कर दिया गया है। इससे पहले हवलदार के जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें पीडीपी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूक इंकलाबी समेत राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हवलदार मोहम्मद अशरफ लोन बिहार में एसएसबी की 65वीं बटालियन में तैनात थे जहां कुछ दिन पहले बाढ़ के कारण उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को उनके निधन पर पूरे इलाके में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया गया। एसएसबी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फारूक इंकलाबी ने कहा कि दिवंगत एक अच्छे और बहादुर युवक थे और देश के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने मिलनसार थे।