{"_id":"5fa046538ebc3e9b9c28ee21","slug":"cultural-rajouri-news-jmu222088294","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा में करवाचौथ पर बाजार में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा में करवाचौथ पर बाजार में चहल-पहल
विज्ञापन
नौशेरा में खरीदारी करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। करवाचौथ पर्व पर बाजार में खरीदारी को चहल-पहल काफी बढ़ गई है। महिलाओं ने सोमवार को बाजार में आवश्यक सामान की खरीदारी की। पिछले माह कोविड-19 के चलते बाजार में सन्नाटा छाया था। वहीं करवाचौथ के चलते नौशेरा बाजार में रौनक दिखी। महिलाओं ने करवाचौथ के व्रत को लेकर खरीददारी की। त्योहार के चलते खरीदारी करते मास्क कुछ लोगों ने ही लगाए। ज्यादातर लोग मास्क के बिना ही देखे गए। संवाद
करवाचौथ की खरीदारी को लेकर बाजारों में लौटी रौनक
सुंदरबनी। करवाचौथ की खरीदारी के लिए सोमवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने व्रत के लिए खूब खरीदारी की। हालांकि खरीदारी तो एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को बाजार में काफी भीड़ देखी गई। कोविड-19 के कारण काफी समय से मंदी का सामना कर रहे दुकानदारों ने भी त्योहारी सीजन के साथ ही शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही मंदी का सामना करने के बाद अब राहत महसूस की है। बाजार में हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार संजीव गुप्ता, चमन लाल, बबलू रिंकू आदि का कहना है कि तकरीबन सात माह कोविड-19 के कारण मंदी का सामना करने के बाद अब ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों तथा शादियों में इस्तेमाल होने वाले सामान का बहुत बढ़ा भंडारण कर लिया है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों आकर्षित हों।