{"_id":"330b8738bf9a5e13e6a27a8cde6737d4","slug":"crops-and-vegetables-from-frost-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाले से फसल और सब्जियां खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाले से फसल और सब्जियां खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
जिले में पिछले कुछ दिनों से बर्फ की तरह पाला गिर रहा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। आलम यह है कि आसमान से बर्फ की तरह गिर रहे पाले से किसानों के खेतों में उगी गेहूं और सब्जियां सड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
चाह कर भी किसान कुछ नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिले में पाले से फसल सड़ने से आम लोगों को महंगे दामों पर जम्मू और पंजाब से लाई जाने वाली सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। उधर, बुजुर्गों का कहना है कि अगर अगले एक-दो हफ्तों तक इस प्रकार मौसम साफ बना रहा तो इस बार किसी भी प्रकार की कोई फसल बच नहीं पाएगी।
विज्ञापन
बुजुर्गों का कहना है कि करीब 15-20 वर्षों के बाद इस प्रकार आसमान से पाला बर्फ की तरह गिर रहा है। इनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जब सुबह उठ कर घरों से बाहर खेतों में देखते हैं तो वहां गिरा पाला देख कर ऐसा लगता है मानो बर्फ गिरी हो।
विज्ञापन