फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Mysterious disease killed 16 sheep

रहस्यमय बीमारी से 16 भेड़ों की मौत

Thu, 16 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/ राजोरी
ब्यूरो/ राजोरी Updated Thu, 16 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mysterious disease killed 16 sheep
demo pic - फोटो : amar ujala

जिले के दूरदराज के गुंडा तरेड़ू इलाके में रहस्यमय बीमारी की चपेट में आने से 16 भेड़ों की मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक किसान बरकत हुसैन की भेड़ें अचानक बीमार पड़ गईं। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार पिछले दो दिनों से उसकी भेड़ें एक बाद एक रहस्यमय बीमारी की शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह जब वह भेड़ों को घास डालने अपनी पशुशाला में पहुंचा तो पाया कि करीब दस भेड़ें मरी पड़ी हैं। उसे कुछ भी समझ नहीं आया। इलाके में पशु चिकित्सा केंद्र न होने के कारण वह किसी से कोई सलाह तक नहीं ले पाया। बुधवार की सुबह जब वह फिर से पशुशाला पहुंचा तो पाया कि छह और भेड़ें मरी पड़ी हैं।
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि दो दिनों से क्षेत्र में रहस्यमय बीमारी के चलते भेड़ें मर रही हैं, लेकिन अभी तक न तो कोई डाक्टर यहां पहुंचा है और न ही प्रशासन ने कोई सुध ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित किसान बहुत गरीब है व यही भेड़ें उसके पास एक मात्र सहारा थीं। प्रशासन को चाहिए कि वह किसान की कोई आर्थिक मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed