फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   lighrt gull

विद्युत आपूर्ति ठप होने पर मचा हाहाकार

Fri, 30 Oct 2015 02:04 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
lighrt gull

बिजली संकट पर वीरवार को जिले की बुद्धल तहसील के डंडोत क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। बार-बार विभाग के एई कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन



कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।

इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने से जहां एक तरफ स्कूल कालेज विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो दूसरी तरफ व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दो हफ्तों से बिजली बंद है, लेकिन बिल पूरे महीने का आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed