फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   kala khan won first wrestling

काला खान ने जीती पहली माली

Sun, 24 May 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Sun, 24 May 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
kala khan won first wrestling

पुलिस के सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुलिस के तत्वावधान में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिले के कोटरंका क्षेत्र में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू, रियासी, राजोरी व अन्य जिलों से करीब 50 पहलवानों ने भाग लिया। अठारह वर्ष आयुवर्ग के काला खान ने पहली माली जीतने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


8, 15 और 18 आयु वर्ग की कुश्ती स्पर्धा को देखने के लिए क्षेत्रवासी उत्साह के साथ पहुंचे और पहलवानों की हौसलाअफजाई की। इस स्पर्धा में पहला स्थान जिले के खवास क्षेत्र के काला खान ने जम्मू के मरधान अली को हराकर हासिल किया।
विज्ञापन


उधर, जम्मू के अनवर चौधरी ने रियासी के दलबीर सिंह को मात देकर दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज किया। वहीं तीसरे स्थान की कुश्ती में रियासी के गु़ड़्डू पहलवान ने जम्मू के सदीक चौधरी को हरा कर अपना नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम स्थान के लिए 5000 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 4000 रुपये और तीसरे स्थान के लिए 3000 रुपये नकद राशि के साथ विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेताओं के लिए क्रमश: 4000 रुपये, 3000 और 2000 रुपये नकद राशि भेंट की गई।


जबकि 8 और 15  वर्ष आयु वर्ग के पहलवानों को भी नकद राशि व कपड़ों से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने  खेलकूद की महत्ता पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का पूर्ण विकास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed