{"_id":"8f9e1f0a79ed413c120b01c4b38837c4","slug":"in-seven-years-there-is-no-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में भी नहीं बन पाई सड़क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल में भी नहीं बन पाई सड़क
ब्यूूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरंका सब डिवीजन की चार पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य सात सालों से अधर में है। सात साल पहले इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान में यह अधर में है। आधी अधूरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंडी, जगलानू, मोडा और दराज पंचायतों को जोड़ने के लिए वर्ष 2009 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत बनाई जाने वाली इस सड़क के लिए पहले चरण में केवल कटाई की गई थी। कटाई के बाद काम को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
कटाई से लोगों ने जमीन का नुकसान होने का बात कहते हुए रोष प्रकट किया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूक, ताज अहमद, बशीर हुसैन, नूर आलम आदि ने बताया कि कटाई के बाद सड़क का काम ऐसे ही छोड़ दिया गया था। जिस सड़क के बनने से लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलनी थीं, वही अब परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
मिट्टी की कटाई के चलते बारिश का सारा पानी उनकी जमीन में भर जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई के फंड का दुरुपयोग किया गया है। साथ ही चेतावनी दी कहा कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे। पीएमजीएसवाई के एक्सईएन जबीर चौधरी ने सड़क के संबंध में बताया कि सड़क निर्माण के लिए फंड मिल गया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। तय समय में काम पूरा कर लिया जाएगा।