फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Five animal traffickers arrested

पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five animal traffickers arrested

मुगल रोड का प्रयोग कर मवेशियों को कश्मीर घाटी ले जाने वाले तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 मवेशियों को मुक्त करवाया।

विज्ञापन


एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि शहर के चिंगस क्षेत्र में एसएचओ राजोरी चमन गोरखा की अगुवाई में पुलिस टीम ने पैदल घाटी की ओर जा रहे तस्करों के कब्जे से चार पशु मुक्त करवाए जबकि तस्कर फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन


वहीं नौशेरा तहसील के लंबेड़ी में पुलिस ने चार मवेशियों को मुक्त करवाया। इसके साथ ही कोटरंका थाने के एसएचओ जहांगीर अहमद की टीम ने फजो मोड़ क्षेत्र में विशेष नाके के दौरान वाहनों पर लदे मवेशियों को मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक टीम ने तीन वाहन को जब्त कर उसमें से 21 मवेशियों को मुक्त करवाया और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान मोहम्मद असलम, मो. शरीफ, मो. इकबाल, जफर जावेद, मो. इकबाल के रूप में हुई है।


एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2015 में अभी तक राजोरी पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में लगाए नाकों के दौरान पशु तस्करी के 158 मामले दर्ज कर 222 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 931 पशुओं को मुक्त करवाया है। इसके साथ ही पुलिस ने करीब 95 वाहन जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed