{"_id":"54e727a09e599dbef7cf95227835a7eb","slug":"chemical-laden-military-vehicle-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल से लदे सैन्य वाहन में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल से लदे सैन्य वाहन में लगी आग
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुरादपुर स्थित सेना के अल्फा टीसीपी में खड़े सैन्य वाहन में वीरवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस वाहन में केमिकल रखा हुआ था। इसलिए फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने किसी तरह आग को वहां पहुंचने से रोका और केमिकल के ड्रमों के ढक्कन खोल दिए। इस पूरी प्रक्रिया में ड्रमों में रखा केमिकल पूरी तरह बर्बाद हो गया, लेकिन दमकल कर्मियों ने एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पठानकोट से केमिकल लोड कर सेना का वाहन दोपहर बाद करीब चार बजे अलफा टीसीपी पहुंचा। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए जब तक फायर ब्रिगेड के वाहन व कर्मचारी मौके पर पहुंचते, आग ने भयानक रूप ले लिया था।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट डायरेक्टर आरसी रैणा व स्टेशन इंचार्ज मकबूल हुसैन ने बताया कि वाहन में लोड केमिकल के ड्रमों में आग को पहुंचने से रोकने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने जान हथेली पर रख कर पहले फोम फायर एक्सटिंगविशर का प्रयोग किया और आग को ड्रमों तक पहुंचने से रोका।
विज्ञापन
उसके बाद हुक का प्रयोग कर ड्रमों के ढक्कन खोले। इस प्रक्रिया में ड्रम में रखा केमिकल तो बर्बाद हो गया, लेकिन ड्रमों में आग लगने से बचा लिया गया। यदि केमिकल से भरे ड्रमों में आग लग जाती तो विस्फोट होने से बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के स्टेशन इंचार्ज और एक अन्य कर्मचारी मुश्ताक अहमद के हाथ झुलस गए हैं।
इस संबंध में सेना कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए सेना ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।