{"_id":"58850ce24f1c1bc77cf0096d","slug":"band-master-dead-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए बैंड मास्टर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गए बैंड मास्टर की मौत
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंड पार्टी के साथ बारात में आए एक बैंड मास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के अंदरोला क्षेत्र के रहने वाले बैंड मास्टर लालचंद (65) वर्ष पुत्र चौनूराम शनिवार को बारात के साथ शहर के चिंगस इलाके में आए थे। रविवार की सुबह उनका शव जिस घर में बारात आई थी वहां से थोड़ी दूरी पर मिला।
विज्ञापन
शव देखे जाने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बैंड पार्टी के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर मौत के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन