{"_id":"5abaa1674f1c1b57408b54f3","slug":"91522180455-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीसी सदस्य भाई ने भाई को गोली से उड़ाया, भतीजे को भी मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीसी सदस्य भाई ने भाई को गोली से उड़ाया, भतीजे को भी मारी गोली
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर के पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव खा निवासी एक वीडीसी सदस्य ने अपने सगे भाई को गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया व भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार खा निवासी दो भाईयों सुरजीत सिंह और बलवान सिंह के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। सोमवार की रात को करीब 12.30 बजे बलवान सिंह अपनी वीडीसी बंदूक लेकर सुरजीत के घर पहुंचा व उसे घर से बाहर बुलाया। जैसे ही सुरजीत घर से बाहर आया बलवान ने उसे गोली मार दी। भाई ने भाई को गोली मारने के बाद घर के भीतर जाकर अपने पांच वर्षीय भतीजे दिनेश सिंह को भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर जब परिवार के अन्य लोग व पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो बलवान सिंह वहां से भागने लगा व गिर गया। गिरने से उसकी टांग टूट गई व लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बाप बेटे दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुरजीत को मृत लाया करार दे दिया व बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके से वीडीसी बंदूक जब्त कर बलवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीडीसी सदस्य का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है व बलवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।