{"_id":"5c2bd216bdec225725363824","slug":"71546375702-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल नौ पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल नौ पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। नशे का धंधा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन तहसीलदार ने तीन लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार राजोरी पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से नशीली दवाओं का सेवन करने व नशीली दवाओं का कारोबार करने जैसी गैरकानूनी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में नौ लोगों को हिरासत में लिया था। एसएसपी के अनुसार सभी को हिरासत में लेकर जिला जेल भेजने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट राजोरी ने आदेश जारी किए थे। पुलिस ने एसएचओ राजोरी एजाज हैदर की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों से 9 लोगों को हिरासत में लिया व औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला जेल ढांगरी भेज दिया। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने शहर के डन्नीधार निवासी संजीव कुमार, खांडली निवासी गौरव कुमार, कल्लर निवासी जयपाल सिंह, ककोड़ा निवासी शाहबाज अहमद, वार्ड नौ निवासी हक नवाज, वार्ड आठ राजोरी निवासी निसार बट्ट, वार्ड नौ निवासी राजन सूधन, धनोर निवासी मोहम्मद माजिद, वार्ड आठ राजोरी निवासी इमतियाज बट्ट को हिरासत में लिया था। नौ लोगों को पुलिस हिरासत में लेने के महज दो दिन बाद ही तहसीलदार राजोरी ने तीन लोगों संजीव कुमार, गौरव कुमार और जयपाल को जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस को नहीं थी जमानत पर रिहा करने की जानकारी
तहसीलदार की तरफ से जमानत पर तीन लोगों को बरी करने की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। एसएसपी राजोरी की प्रेस रिलीज के बाद मीडिया ने जब एसएसपी को बताया कि तीन लोग जमानत लेकर घर बैठ गए हैं तो पहले तो एसएसपी ने आनाकानी कर बात को टालने का प्रयास किया, लेकिन पत्रकारों के दबाव डालने पर उन्होंने माना कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने तीन को जमानत पर रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि राजोरी पुलिस शहर व जिले के अन्य इलाकों में ऐसे कई लोगों को जिला जेल भेज रही है, जो विभिन्न प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में बार-बार शामिल पाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन के बीच सही तालमेल न होने से पुलिस को काम करने में दिक्क्तें पेश आ रही हैं।