फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   पोर्टर की मौत पर पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

पोर्टर की मौत पर पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
पोर्टर की मौत पर पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
नौशेरा। कलाल में बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में एक पोर्टर की मौत हो गई थी। बुधवार देर शाम पोर्टर बोधराज (55) पुत्र छत्रू राम निवासी डींग के शव को बुधवार देर शाम उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया था। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव नौशेरा मुख्य बस अड्डे के पास सड़क पर रख कर परिवार वालों व स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से पोर्टर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व वित्तीय सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए पोर्टर का परिवार बेहद गरीब है। पोर्टर के तीन बेटे हैं जो बेरोजगार हैं। एक बेटा प्रदीप कुमार दिव्यांग है। इसलिए वीरवार को जब लोगों ने प्रदर्शन किया तो उन्होंने पोर्टर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व आर्थिक मदद देने की भी मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कादिर-उल-रहमान, तहसिलदार किलादराल सुरेश नगयाल, एसडीपीओ खालिद हुसैन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाते हुए कहा कि डीसी राजोरी व एसएसपी राजोरी ने फोन पर आश्वासन दिया है कि पोर्टर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यदि नौकरी नहीं दिलवाई गई तो पीड़ित परिवार को नौ लाख रुपये दिए जाएंगे। पंचायत डींग के सरपंच रमेश चौधरी, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद, एडवोकेट अश्वनी शर्मा, एडवोकेट हक नवाज चौधरी ने भी प्रशासन से पोर्टर के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed