फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   दी में डूबने से व्यक्ति की मौत

दी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Thu, 31 May 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
दी में डूबने से व्यक्ति की मौत
राजोरी। बुधवार को राजोरी शहर के गराती इलाके में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

राजोरी पुलिस के अनुसार मोहम्मद यूनिस (45) पुत्र करीम बख्स बुधवार की शाम को शहर के गराती क्षेत्र में बहने वाली नदी को पार कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह डूब गया। किनारे पर खड़े कुछ अन्य लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने तत्काल उसके परिवार व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में से शव बरामद
नौशेरा। मनावर तवी नदी से बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान मंजूर हुसैन (50) पुत्र खोजा निवासी वार्ड-चार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को कुछ लोगों मनावर तवी में एक शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करण चलोत्रा ने बताया कि इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed