{"_id":"5c841985bdec221447631b91","slug":"11552161157-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर पर लगा पीएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के थन्नामंडी निवासी एक कुख्यात ड्रग तस्कर पर पीएसए लगा कर उसे जम्मू की कोट भलवाल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार थन्नामंडी के करयोट गांव का निवासी कुख्यात तस्कर पिछले काफी लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी करने व अन्य कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था। आरोपी को थन्नामंडी शहर और इसके आसपास के इलाकों में ड्रग की खपत और ड्रग तस्करी में लगातार सक्रिय और नई पीढ़ी को ड्रग का लती बनाने में सक्रिय पाया जाता रहा है। उसके खिलाफ पुंछ में भी कई मामले दर्ज थे। राजोरी में भी गैरकानूनी कार्यों में उसके शामिल होने के मामले दर्ज थे। कुख्यात तस्कर इम्तियाज अहमद की आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए राजोरी पुलिस की तरफ से एक डोजियर प्रस्तुत किए जाने के बाद डिवकाम जम्मू के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर उस पर पीएसए लगा कर जम्मू की कोट भलवाल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।