फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

कालाकोट निवासी सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत की जांच तेज

विज्ञापन
crime
राजोरी। काकालोट निवासी सब्जी विक्रेता सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की जांच पुलिस ने तेज करते हुए थाने के मुंशी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार नामक सब्जी विक्रेता निवासी कालाकोट के खिलाफ कालाकोट थाने में एक विधवा निवासी डीसी कॉलोनी राजोेरी साफिया बेगम ने शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार के बैंक खाते में गलत तरीके से 44, 000 रुपये की राशि स्थानांतरित कर दी थी। जब विधवा ने सुनील से संपर्क किया तो वह पैसे वापस करने को तैयार नहीं हुआ। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुनील कुमार को तलब किया, और स्थानांतरित धन महिला को वापस करने के लिए कहा। सुनील वो रुपये महिला को देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी सिलसिले में पुलिस ने सुनील से पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया। पुलिस द्वारा बार-बार महिला को उसके रुपये देने के दबाव के चलते सुनील ने वीरवार शाम को अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक सुनील के परिवार ने शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस के डर और अपने आत्म सम्मान को लेकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के परिवार वालों ने कालाकोट थाने में तैनात मुंशी और कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीपीओ नौशेरा तौसीफ अहमद ने बताया कि सुनील कुमार की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ सामने आएगा। एसडीपीओ ने बताया कि कालाकोट थाने में तैनात मुंशी मुसवर अहमद को निलंबित कर दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है कि जब विधवा ने शिकायत दर्ज की तो मुंशी ने एसएचओ को बिना बताए ही कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सुनील को उकसाने में निलंबित मुंशी का हाथ है या नहीं ये जांच का विषय है, लेकिन विधवा की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस हर पहलु से निष्पक्ष जांच करेगी, ताकि न्याय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed