{"_id":"62cc7dcbda26eb0aee273e85","slug":"crime-rajouri-news-jmu263726828","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के कालाकोट मोगला में दो सगे भाई दरिया में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के कालाकोट मोगला में दो सगे भाई दरिया में डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के कालाकोट के तहत पड़ने वाले मोगला तहसील के संगेरी गांव में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब दो सगे भाई मां के साथ कपड़े धोने दरिया किनारे गए, और दोनों की नहाते हुए डूब कर मौत हो गई। बताया जाता है परिवार में यही दो बच्चे थे।
पुलिस के अनुसार कालाकोट मोगला के संगेरी निवासी संजय कुमार शर्मा कोल माइन में काम करते हैं। उसके बेटा 10 वर्षीय वंश शर्मा और 9 वर्षीय अंश शर्मा मां के साथ एक स्थानीय दरिया पर कपड़े धोने गए थे। मां दरिया किनारे कपड़े धो रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे दरिया में नहाते-नहाते गहरे स्थान पर पहुंच गए और गहरे पानी में डूबने लगे। मां ने जब दोनों को डूबते देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास खड़े कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक लोगोें का प्रयास सफल होता। दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब चुके थे। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से निकालकर कालाकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया।
वहीं जब मां को दोनों बच्चों की मौत का पता चला तो वह बेहोश हो गई। मां की इस सदमे से हालत बिगड जाने पर उसे कालाकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। लोग अफ़सोस करने संजय के घर पहुंच रहे हैं। संजय की पत्नी अस्पताल में भर्ती है, दो बच्चों के शव देख हर कोई अपना आपा खो रहा है।