फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

धार्मिक ग्रंथ के कुछ पन्ने फाड़कर जलाने के आरोप मे एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
crime
राजोरी। पुलिस ने रविवार को एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ के कुछ पन्ने फाड़कर जलाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोटरांका क्षेत्र में एक अपवित्र कार्य किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सभी से शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त इलाके में ही कई वर्ष पहले भी इसी प्रकार की घटना सामने आई थी। जब पुलिस ने जांच करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। वो बहुसंख्यक समुदाय से संबंध रखता था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आईपीसी की धारा 295 और 153 के तहत किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामला जिले के कंडी थाने में दर्ज किया गया है। ऐसा करने वालों की धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed