फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime news

Rajouri News: राजोरी हत्याकांड में पत्नी, बेटा और बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
राजोेरी। राजोरी की कोटरंका सब डिवीज़न के केरी ख्वास क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 44 वर्षीय परषोत्तम लाल की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक परषोत्तम लाल शराब का आदी था और अक्सर शराब के नशे में घर में लड़ाई करता था। ज़ब उसे उसकी बेटी, बेटा और पत्नी ऐसा करने से मना करते थे तो वह उनके साथ मारपीट करता था। ऐसे पिछले कई वर्षों से चल रहा था। इतना ही नहीं, परषोत्तम शराब के नशे में घर से बाहर भी लोगों के साथ लड़ाई करता था। सोमवार शाम को भी उसने शराब पी और नशे में धुत्त होकर घर में लड़ाई करनी शुरू कर दी। पत्नी और बच्चों के मना करने पर उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर बेटी और पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद तीनों ने उसे एक चादर में लपेट कर घर के पास ही फेंक दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी निर्जला देवी, बेटी वर्षा शर्मा और बेटे नितेश शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, रस्सी व चादर भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed