फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Cricket competition

Rajouri News: नौशेरा ने लोअर हथल को 22 रनों से हराया, राजोरी व कालाकोट भी जीते

विज्ञापन
Cricket competition
नौशेरा में अंतर जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। खेल मैदान में शुक्रवार को जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की अध्यक्षता में अंतर जोनल जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें जेडपीईओ कालाकोट प्रेम शर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें नौशेरा और लोअर हथल जोन आमने-सामने थे। नौशेरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लोअर हथल की पूरी टीम 80 रनों पर सिमट गई। इस तरह नौशेरा को 22 रनों से जीत मिली।

वहीं, दूसरा मैच राजोरी और मंजाकोट के बीच खेला गया। इसमें राजोरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवरों में 86 रन बनाए। बदले में मंजाकोट 66 रनों पर ही ऑल आउट हो गया, और राजोरी को 20 रनों से जीत मिली। प्रतियोगिता में तीसरे मैच में कालाकोट और मौगला भिड़े। इसमें कालाकोट ने 10 ओवर में 83 रन बनाए। बदले में मौगला की टीम 60 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक, शारीरिक मास्टर, स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed