{"_id":"5f63bef08ebc3e74b2102222","slug":"coronavirus-rajouri-news-jmu218912265","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजाकोट में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा व बीएसएनएल एक्सचेंज में मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजाकोट में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा व बीएसएनएल एक्सचेंज में मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
राजोरी। क्षेत्र कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड एक्सचेंज में कैशियर और मंजाकोट स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों कार्यालयों को सील कर दिया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजोरी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि मंजाकोट के जम्मू-कश्मीर बैंक में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद अगले आदेश तक बैंक को सील कर दिया गया है।
उधर, बीएसएनएल एक्सचेंज में कैशियर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक्सचेंज को भी सील कर दिया गया है। एडीसी ने बताया कि बीएसएनएल एक्सचेंज के कर्मचारियों व बैंक के अन्य कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करने और उनकी रिपोर्ट आने तक दोनों कार्यालयों को सील रखा जायेगा। एडीसी ने बैंक और एक्सचेंज में आने जाने वाले लोगों से अपील की है कि जो भी पिछले कुछ दिनों में इन दोनों कार्यालयों में गए हैं, उन्हें अपना कोरोना टेस्ट करा लेना चाहिए।
उधर, वीरवार को राजोरी में कोरोना संक्रमण के 89 नए मामले सामने आये हैं। एडीसी के अनुसार नए संक्रमित मामलों में राजोरी से 28, कालाकोट से 13, थन्नामंडी से 12, सुंदरबनी से नौ, दरहाल से आठ नौशेरा से सात, मंजाकोट से सात, और कंडी से पांच लोग शामिल हैं।