{"_id":"6178633017b36960121febce","slug":"corona-rajouri-news-jmu24665583","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालो से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालो से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में प्राप्त 903 रिपोर्ट में से एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया। वहीं प्रवर्तन टीमों ने कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए कोविड -19 एसओपी के उल्लंघन करने वालों से 54,697 रुपये का जुर्माना वसूल किया। जबकि एक अप्रैल से अब तक कुल वसूले गए जुर्माने की रकम 58,14,884 रुपये हो गई है।
प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र में कोविड टीकाकरण की खुराक लेने के अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। जिले में फिलहाल 6 एक्टिव केस हैं और मंगलवार को दो और मरीज ठीक हो कर घर लौट गए है। जीएमसी राजोेरी और सेना तथा बीएसएफ के अस्पतालोें में एक-एक कोविड रोगी का इलाज चल रहा है, जबकि दो का श्रीनगर के एसकॉम्स में इलाज चल रहा है और दो घर में आइसोलेशन में रखे गए हैं। वहीं जिले भर में 18 वर्ष से अधिक आयु के 1411 लोगों को कोविड की वैक्सीनेशन दी गई। इसमें से 180 को कोविड की पहली डोज दी गई, जबकि 1231 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
उधर जिले में कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान आरएटी (4,43,837) और आरटी-पीसीआर (1,46,144) सहित कुल 5,91,178 लोगो की कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग की गई है, जिनमें से 11269 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया और जिनमें से 11026 ठीक हो गए जबकि 237 की मौत हो चुकी है।