फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी मे कोविड-19 दिशानिर्देशो की उड़ाई जा रही धज्जियाँ. एक हफ्ते में 87 नए पॉजिटिव मामले आये सामने.

विज्ञापन
corona
राजोरी के बाजार में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते लोग - फोटो : RAJOURI
राजोरी। पिछले माह विज्ञान और प्रौद्योगिकी की विशेषज्ञ समिति ने भविष्यवाणी की थी, यदि लोग कोविड-19 के निर्देश जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथ धोने सहित उपायों को नहीं अपनाते हैं। तो देश में नवंबर में कोविड-19 संक्रमणों में अधिक वृद्धि देखी जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर को कोरोना टेस्टिंग के लिए 202 सैंपल एकत्र करने के बावजूद कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया था, लेकिन उसके बाद अब तक नए पॉजिटिव मामले सामने आने से एक बार फिर प्रशासन की नींद उड़ गई है। रविवार को राजोरी में 20 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। जबकि सोमवार को 154 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कुल मिलाकर पिछले सप्ताह में 87 पॉजिटिव मामले सामने आने से राजोरी में फिर परेशानी का माहौल बन गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अगर कोविड-19 से संबंधित सभी उपायों दिशा-निर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन किया जाता है, तो पॉजिटिव मामलों में कमी आ सकती है। राजोरी शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में यह देखा गया है कि कोविड-19 दिशा निर्देशों को लागू करने में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से ढिलाई के कारण, लोग खुले तौर पर यात्री वाहनों में यात्रा करते समय, बाजारों का दौरा करते हुए कोविड-19 दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमसी राजोरी के नोडल अधिकारी डॉ. जावेद ने ड्राइवरों, विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि हर 10 दिन के बाद वो रैपिड एंटीजन टेस्ट कराएं। उन्होंने उन्हें दिशानिर्देशों का पालन करने और मास्क पहनने, हाथ की स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा है। जिले में सोमवार तक 32,331 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 3375 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और 45 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 666 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2 अस्पताल आइसोलेशन में हैं। 52 सेंट्रल जेल के कैदी हैं और 606 होम क्वारंटाइन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यदि राजोरी में कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन सही प्रकार से नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमित मामले बहुत अधिक पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed