फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोरोना से एक और महिला की मौत

विज्ञापन
corona
राजोरी। कोरोना से एक और महिला की मौत होने से जिले में मरने वालों का आंकड़ा 43 पहुंच गया। जानकारी के अनुसार राजोरी के धनीधार निवासी एक महिला को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजन अपने स्तर पर लुधियाना ले गए। जहां 10 दिन से उसका उपचार जारी था। बीच में उनकी एक रिपोर्ट निगेटिव भी आई थी, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके चलते परिवार के लोग उन्हें सोमवार को वापस घर ला रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं राजोरी में उनका पूरे एसओपी दिशा निर्देश का पालन करने के बाद संस्कार किया गया। उधर सोमवार को राजोरी में कोरोना पॉजिटिव 34 नए मामले सामने आए हैं। एडीसी शेर सिंह के अनुसार 34 नए मामले सामने आए हैं। उनमें से एक यात्री है, जबकि राजोरी से 18, सुंदरबनी से 4, दरहाल से 4, नौशेरा से 3, मंजाकोट से 1, कंडी से 1, कालाकोट से 1 और थन्नामंडी से 1 व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed