{"_id":"730cbb45cb3cb203cfbf0a150fccae1c","slug":"congres-protest-for-aims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 25 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नगर में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस ने जम्मू में एम्स खोलने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए इस बात की धमकी दी कि वह जम्मू से भेदभाव को किसी प्रकार भी सहन नहीं करेंगे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की भी जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
दोपहर को नगर के किला बाजार में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के सदस्य एकत्र हुए जहां वे अभिनव शर्मा, संजीव ईशर, गुलशन कुमार और जिला प्रधान एडवोकेट राजिंदर सिंह की अगुवाई में एकत्र हुए। वहीं से केंद्र की तरफ से मंजूर किए गए एम्स को जम्मू में खोले जाने की मांग को लेकर जूुलूूस निकाला जो कि बस अड्डे तक गया।
विज्ञापन
वहां पर प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर जम्मू से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एम्स जम्मू में न खोला गया तो वह सरकार को सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर जम्मू के लोगों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू के अधिकारों की रक्षा के नाम पर वोट लेने वालों ने जम्मू के अधिकारों को बेच दिया जो आज जम्मू में कृत्रिम झील और एम्स को रदद किए जाने पर खामोश बैठे हैं।