{"_id":"a446eb91561ab21282b84b458634cf66","slug":"checked-children-s-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का जांचा गया स्वास्थ्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का जांचा गया स्वास्थ्य
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई गई योजना राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम का लाभ राजोरी जिले के बच्चों को मिलना शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोरी डाक्टर राजीव शर्मा ने बताया जिले के दूर दराज के क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए विभिन्न चिकित्सा ब्लाकों में विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसी कड़ी में जिले की दरहाल और सुंदरबनी तहसीलों के दूर दराज के क्षेत्रों के स्कूलों में विशेष टीमों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। शनिवार को कई स्कूलों में टीमों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर बच्चों के आंख, कान और शरीर के अन्य भागों की जांच की गई। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं छोटे-मोटे रोगों से ग्रस्त बच्चों को मौके पर ही मुफ्त में दवाइयां भी बांटी गईं। सीएमओ ने बताया कि जिन बच्चों मेें कोई बड़ी बीमारी पाई गई, उन्हें मुफ्त उपचार के लिए जिला अस्पताल या क्षेत्र के उप जिला अस्पताल जाने की सलाह भी दी गई है। क्षेत्रों में बाढ़ के बाद महामारी को फैलने से राकने के लिए क्लोरीन की गोलियां भी बांटी जा रही हैं। लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन