{"_id":"9b15aa860e5be5d1c3438bba28c94f09","slug":"ceo-rade-in-school-of-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ के सरकारी स्कूलों में दौरे से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ के सरकारी स्कूलों में दौरे से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूर दराज के क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में बच्चों को करवाई जा रही पढ़ाई की जांच करने पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी को कहीं भी संतोषजनक काम नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार सीईओ अलताफ हुसैन चौधरी व डायट के एचओडी नागेश शर्मा, प्रिंसिपल सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल साज तनवीर मीर की टीम ने शुक्रवार को डन्नीधार स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का औचक दौरा किया।
शनिवार को दौरा करने पहुंची टीम ने पाया कि स्कूल में न तो हैड मास्टर हाजिर हैं और न ही तीन अन्य शिक्षक। स्कूल में केवल तीन शिक्षक ही हाजिर पाए गए।
वहीं स्कूल में दाखिल 43 में से केवल 22 बच्चे ही हाजिर मिले। टीम द्वारा बच्चों से पूछे गए सवालों के भी कोई जवाब नहीं मिले। स्कूल में साफ सफाई भी नहीं थी और बच्चों को धूल मिट्टी में बैठे देखा गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं स्कूल में हाजिर तीन शिक्षकों को खुले आसमान के नीचे धूप सेकते व गपशप करते देखा गया। वहीं स्कूल का रिकार्ड खंगालने पर मालूम हूआ कि हैड मास्टर ने वर्ष 2015 में 102 छुट्टी ली हैं, लेकिन रिकार्ड में केवल 17 छुट्टी ही दिखाई गई हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने हैड मास्टर सहित सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं हैड मास्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
वहीं सीईओ सहित डायट के एचओडी की टीम ने थन्नामंडी शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल बर्थपूरी का औचक दौरा किया तो पाया कि स्कूल में दाखिल 35 बच्चों में से केवल 12 बच्चे ही हाजिर हैं।
छुट्टी से करीब आधा घंटे पहले ही शिक्षकों को स्कूल में ताला लगा सड़क में घूमते देखा गया। वहीं स्कूल के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के बारे में जांच करने पर पता चला कि वह दो महीने से डेपुटेशन पर हैं। सीईओ ने कार्रवाई करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।