फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cause notice to absent teachers

गैरहाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 03 Mar 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
cause notice to absent teachers

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी और विद्यार्थियों की सुविधाओं को जानने लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हमीद फानी ने सोमवार को जिले के कई स्कूलों में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने गैरहाजिर शिक्षकों को तीन दिन में कारण बताने के निर्देश दिए हैं। इसके बार अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीईओ सुबह करीब साढ़े दस बजे लोवर हथल शिक्षा जोन के सरकारी हाई स्कूल बालशमा में पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों प्रोमिला देवी, प्रीती महाजन व राजेश कुमार गैर हाजिर पाया।
विज्ञापन


सुंदरबनी शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल बाखड़ में छह शिक्षक सतीश कुमार, सतिंद्र सिंह, कुलदीप राज, वंदना गुप्ता, गुरदेव सिंह व मीनाक्षी शर्मा अनुपस्थिति पाए गए। सरकारी हाई स्कूल सियोट में दो शिक्षक सुरिंद्र पाल व चानन देवी गैर हाजिर पाए गए। इसके बाद उन्होंने शिक्षा जोन डंडेसर के प्राइमरी स्कूल मोकरयाला में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने चंपा देवी को गैरहाजिर पाया। हाई स्कूल चकजरालां में सुमन बाला गैर हाजिर पाई गईं। मिडिल स्कूल पिंड नारियां में दो कांट्रैक्चुअल शिक्षक गैर हाजिर पाए गए। शिक्षा जोन ढुंगी के सरकारी मिडिल स्कूल चटयाड़ में इंचार्ज हेडमास्टर शोभा शर्मा सहित वरिता कुमारी, सोनिका वैद्य व पूनम शर्मा बिना कारण गैर हाजिर पाए गए।


इस पर सीईओ ने सभी गैरहाजिर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को जेडईओ कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed