{"_id":"27a09a3f1911b799612b7a7b45fa24ed","slug":"catch-fugitive-put-behind-bars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोड़े को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिले की लोरन पुलिस ने रविवार को एक भगोडे़ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचाया। उसे सोमवार को राजोरी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहमद रमजान निवासी लोरन जिला पुंछ के खिलाफ आरपीसी की धारा 488में मामला दर्ज था। उसके मामले में पेश न होने के चलते मोबाइल मजिस्ट्रेट राजोरी ने भगोड़ा की श्रेणी में रखते हुए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन
राजोरी पुलिस ने पुंछ पुलिस को मामला फारवर्ड करते हुए भगोड़े को पकड़ने के लिए कहा। इस पर एसएसपी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर और डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब-उर-रहमान के निर्देश पर मामले को एसएचओ लोरन इंस्पेक्टर पृथपाल सिंह को सौंपा गया। एसएचओ लोरन ने टीम के साथ मोहमद रमजान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर सहित कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
देर शाम तक उसे लोरन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।